आने वाले 15वें हॉकी विश्वकप का आयोजन 13 जनवरी से शुरू होने वाला है. इसके लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम तैयारियों में जुटी हुई है. हॉकी इंडिया ने भारत के बेहतरीन 18 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही भारतीय दर्शकों को भी अपनी टीम से आशा है कि वो इस बार दूसरी बार विश्वकप भारत में लाए. ऐसे में भारतीय टीम के पास कुछ अनमोल प्लेयर्स हैं जिन पर सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि विश्वभर के दर्शकों की निगाहें हैं. आइए जानते है उन खिलाड़ियों के बारे में.
15वें हॉकी विश्वकप में ये भारतीय खिलाड़ी है बेहतरीन
सबसे पहले बात करें भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह कि तो वह भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के बेहतरीन ड्रैगफ्लिकर हैं. उनकी इस कला का हर कोई मुरीद है. उन्होंने ओलम्पिक में भी शनदार खेल का प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. इस बार उन्हें दोहरी जिम्मेदारी सौंपी है. और उनके भारतीय हॉकी टीम की कमान सौंपी है. इतना ही नहीं वह पेनल्टी कॉर्नर के भी स्पेशलिस्ट हैं. आशा है उनके नेतृत्व में भारतीय टीम दूसरी बार यह विश्वकप अपनी झोली में डालेगी.
वहीं बात करें भारतीय टीम के बेहतरीन गोलकीपर श्रीजेश कि तो उन्होंने इसी साल लगातार दूसरी बार दुनिया के सबसे बेस्ट गोलकीपर का अवार्ड जीता था. वहीं टोक्यो ओलम्पिक में श्रीजेश ने जर्मनी के खिलाफ पेनल्टी कॉर्नर बचाया था और भारत ने कांस्य पदक जीता था. भारतीय टीम में श्रीजेश का स्थान सबसे ऊपर आता है और उनके पास अनुभव है जिसके चलते उन पर सबकी नजरे हैं.
वहीं बात करें भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक आकाशदीप सिंह जिन्होंने श्रीजेश और हरमनप्रीत सिंह के बाद सबसे ज्यादा मैच खेले हैं. उन्होंने 200 से ज्यादा अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं. फॉरवर्ड के बेहतरीन प्लेयर आकाशदीप सिंह पर भी सभी की नजरें होंगी. भारतीय फॉरवर्ड लाइन के लिए आकाशदीप सबसे बेस्ट विकल्प है.
