21st ASEAN+ Age Group Championships 2023 : भारत ने 21वीं आसियान+ आयु समूह शतरंज चैंपियनशिप 2023 में कुल नौ पदक जीते। 52 वर्षीय अंजलि सागर ने सीनियर 50 वर्ग में अधिकतम चार पदक हासिल किए। उन्होंने रैपिड में स्वर्ण, स्टैंडर्ड में रजत, ब्लिट्ज महिला में स्वर्ण और ब्लिट्ज ओपन में कांस्य पदक अर्जित किया।
