Epic Games हर Fortnite प्लेयर को फ्री इनाम दे रहा है वो भी उनकी ओर से एक error के
कारण , सभी प्लेयर्स को एक कॉस्मेटिक गिफ्ट उपलब्ध कराया जा रहा है चाहे उन्होंने लंबे समय
से गेम खेली हो नहीं नहीं | डेवलपर्स ने गलती से गेम से एक questline काफी जलदी हटा दी
थी जिससे गिफ्ट प्राप्त करने की क्षमता भी हटा दी गई | IFireMonkey के अनुसार “ Epic Games
सबको फेस्ट ट्वाइलाइट मोज़ेक wrap मुफ़्त में दे रहा है क्यूंकि उन्होंने गलती से हाल ही के अपडेट
के साथ फाइलों से लैंटर्न फेस्ट Quest हटा दिए |
अपडेट के बाद Lantern Fest हटा दी गई
Weekly अपडेट बड़ा था और डेवलपर्स ने इसमें कई सारी चीज़े जोड़ी है , नतिजन गलती से Lantern Fest क्वेस्ट को हटा दिया गया | इसके पूरा होने पर प्लेयर्स को लैंटर्न फेस्ट Twilight Mosaic wrap प्रदान करना निर्धारित किया गया था , कुछ प्लेयर्स ने पहले ही इनाम अनलॉक कर लिया था पर अन्य ने ऐसा नहीं किया था पर अब वो भी इसे प्राप्त कर सकते है |
लॉगिन करने पर प्राप्त हो जाएगा गिफ्ट
इस फ्री गिफ्ट की सबसे अच्छी बात ये है की इसके लिए आपको कुछ करने के जरूरत नहीं है , Epic Games के कुछ पुरस्कारों को एक चुनौती या एक पैक से जोड़ा जा सकता है जिसे वो अनलॉक कर सकते है पर लैंटर्न फेस्ट ट्वाइलाइट मोज़ैक रैप के मामले में ऐसा नहीं है। iFireMonkey के मुताबिक कॉस्मेटिक लॉग इन करने पर उपलब्ध है , Epic ने ऐसा करना इसलिए चुना क्यूंकि इस तरह Questline को दोबारा फिर से शुरू करने की तुलना में ये आसान होगा | अगली बार आप जब भी अपने Fortnite अकाउंट में लॉगिन करेंगे तो आपको तुरंत वेपन Wrap मिल जाएगा |
