FIDE RATING OCTOBER: विश्व शतरंज ओलंपियाड (World Chess Olympiad) में भारत का दबदबा रहा। विश्व शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतते ही चेस की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इतिहास में पहली बार भारत पुरुष वर्ग की World Chess Rating में चीन से आगे निकल चुका है।
भारत ने टॉप 3 में अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसा पहला मौका जब भारत ने शतरंज में यह कारानाम किया है। सभी भारतीय शतरंजबाजों को इस उपलब्धि के लिए हमारी तरफ से बधाई।
