Astana GP में Lagno ने लगातार चौथा गेम जीतकर बनाई बढ़त : Astana Grand Prix में मंगलवार को कतेरीना लाग्नो (Kateryna Lagno) ने जीत हासिल करके टूर्नामेंट में बढ़त बना ली है। उन्होनें झू जिनर (Zhu Jiner) को काले मोहरों से हराकार लगातार चौथी दर्ज की है। वहीं एलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना (Aleksandra Goryachkina) ने झांसाया अब्दुमालिक (Zhansaya Abdumalik) के खिलाफ मैच में पूरे अंक हासिल किए।
