दूसरे खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग अंडर-21 (Khelo India Women’s Hockey League Under-21) का उद्घाटन रविवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम (Major Dhyanchand National Stadium) में हरबिंदर सिंह अर्जुन अवार्डी 1964 ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट (ट्रिपल ओलंपियन) और देवेश चौहान अर्जुन अवार्डी डबल ओलंपियन द्वारा ट्रॉफी के अनावरण के साथ किया गया।
आज कुल दो मैच खेले गए जिसमें भारतीय खेल प्राधिकरण ए टीम ने सैल्यूट हॉकी अकादमी को 13-0 से और प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी ने एचआईएम हॉकी अकादमी को 11-0 से हराया।
हरबिंदर सिंह, जिन्होंने तीन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और जो हॉकी इंडिया की राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य भी हैं, दूसरी खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिला हॉकी लीग आयोजित करना सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा, ‘इन खेलो इंडिया लीग से आने वाले समय में देश को ऐसे होनहार खिलाड़ी मिलेंगे जो भारत के लिए खेलेंगे और ओलंपिक में पदक भी जीतेंगे।
सफलतापूर्वक आयोजन के लिए खेलो इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण को बधाई
“मैं इस साल और पिछले साल U-21 और U-16 श्रेणियों में आयोजित पिछले दो महिला खेलो इंडिया लीग (Khelo India Women’s Hockey League) के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए खेलो इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण को बधाई देता हूं। मैं सभी भाग लेने वाली टीमों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं, ”तीन बार के हॉकी ओलंपियन हरबिंदर सिंह ने कहा।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित देवेश चौहान, जिन्होंने दो ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खेलो इंडिया लीग के माध्यम से भारत सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए भरपूर अवसर प्रदान कर रही है. अब यह हर खिलाड़ी की जिम्मेदारी है कि वह कड़ी मेहनत करे और भारत के लिए खेलने के अपने सपने को पूरा करने की कोशिश करे।
साथ ही इस अवसर पर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच रह चुके पीयूष दुबे (हॉकी के लिए भारत के उच्च प्रदर्शन प्रबंधक) राष्ट्रीय स्टेडियम के प्रशासक दिलीप सिंह के साथ उपस्थित थे।
Also Read: Indian Junior Women’s Hockey Team ने दूसरे मैच में SA को 8-0 से हराया

Howdy! This is my first comment here so I just wanted to give a quick shout out and tell you I genuinely enjoy reading your articles. Can you recommend any other blogs/websites/forums that cover the same topics? Thanks!