मंगलवार को अर्जेंटीना और जमैका के बीच हुए अंतिम विश्व कप वार्मअप मैच में लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने शानदार खेल दिखाया। मेसी की फ्री किक के प्रशंसक दीवाने हो गए। जैसे ही उन्होंने फ्री किक लगाई फैंस खुशी से झूम उठे। इस मैच में अर्जेटीना ने जमैका को 3-0 से हराया।
