Magnus Carlsen Resigns: विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने सोमवार को जूलियस बेयर जेनरेशन कप में अमेरिकी जीएम हैंस नीमन के खिलाफ केवल एक चाल से हारकर शतरंज की दुनिया को फिर से चौंका दिया। उन्होंने 2 चाल चलने के बाद बीच मैच में ही इस्तीफा दे दिया। इससे पहले उन्होंने हाल ही में नीमन के खिलाफ हुए मैच के दौरान ऐसा ही किया था।
