दिल्ली में आयजित हो रही महिला आदिवासी हॉकी टूर्नामेंट में कल फाइनल मुकाबला खेला गया था. छठवां छोटा नागपुर आदिवासी वूमेन हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में झारखण्ड और छत्तीसगढ़ की टीम आमने-सामने रही थी. इस मुकाबले में झारखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही टीम उर्सुलाइन कान्वेंट ने जीत हासिल की है. और छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही रायगढ़ की टीम को 10 गोल से हराते हुए टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया है.
महिला आदिवासी हॉकी टूर्नामेंट झारखण्ड टीम के नाम रहा
इस शानदार खेल में उर्सुलाइन कान्वेंट टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया था. और विरोधी टीम को गोल करने का एक भी मौका नहीं दिया था. फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक था जिसे देखकर दर्शकों का काफी मनोरंजन हुआ था. वहीं उर्सुलाइन कान्वेंट टीम की इस उपलब्धि के बाद जिले में हर्ष का माहौल बना हुआ है. ख़िताब जीतकर लौटने के बाद उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल में खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया था.
विजेता टीम को पुरूस्कार के रूप में 50 हजार रुपए औ ट्रॉफी प्रदान की गई थी. फाइनल मैच में उर्सुलाइन की हीरों खिलाड़ी उपकप्तान रसना टोप्पो, पुष्पा डंग, इंदु मिंज और अनीता रही थी. इन खिलाड़ियों ने मैच में शानदार गोल कर अपनी टीम को जीत का भागीदार बनाया था. इन खिलाड़ियों का भी जोरो-शोरो से सम्मान हुआ था. साथ ही खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया था.
वहीं विजेता टीम की कोच और सहयोगी फूलमनि कुमारी और मैनेजर बी कोंगाड़ी ने बताया कि प्रतियोगित में पांच राज्यों की टीम ने भाग लिया था. इसमें छत्तीसगढ़, वेस्ट बंगाल, बिहार, यूपी और झारखण्ड की टीम ने हिस्सा लिया था. इस प्रतियोगिता में उर्सुलाइन की टीम ने शुरू से ही बेहतर खेल का प्रदर्शन किया था. फाइनल में जगह पक्की की थी.
साथ ही एक तरफा मुकाबले में छत्तीसगढ़ की रायगढ़ टीम को शून्य के मुकाबले दस गोल से हरा दिया था. इधर टीम के लौटने पर उर्सुलाइन कान्वेंट की पूर्व प्रोविंशियल सिस्टर मरिया स्वर्णलता कुजूर, सुपीरियर शशि किंडो, एचएम सिस्टर हिरमिना लकड़ा आदि ने बधाई दी थी. और साथ ही कहा कि टीम आगे भी आने वाले टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेगी.
