Neeta Ambani on ISL: 2022-23 हीरो इंडियन सुपर लीग (Hero Indian Super League) की शुरुआत 7 अक्टूबर से हो रही है। पिछले सीजन की उपविजेता केरला ब्लास्टर्स (Kerala Blasters) के होम ग्राउंड के कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (Jawaharlal Nehru Stadium) में मुकाबला खेला जायेगा। 2022-23 सीज़न खास होगा क्योंकि दो सीज़न के अंतराल के बाद प्रशंसकों का स्टेडियम में स्वागत किया जाएगा। 2 साल तक लापता रहने के बाद टीमों को अब अपने ’12वें खिलाड़ी’ का समर्थन मिलेगा।
