Pritam Singh won Jharkhand Senior Championship: जमशेदपुर के शीर्ष वरीयता प्राप्त Pritam Singh ने रांची के Sarala Birla University में संपन्न आदित्य बिड़ला मेमोरियल 21 वीं झारखंड सीनियर स्टेट FIDE रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप-2022 (Aditya Birla Memorial 21st Jharkhand Senior State FIDE Rating Chess Championship-2022) जीतकर राज्य शतरंज में अपना वर्चस्व बनाए रखा।
राज्य के सर्वोच्च FIDE रेटिंग (1899) खिलाड़ी प्रीतम सिंह ने चैंपियनशिप के नौ राउंड में सबसे ज्यादा 8.5 अंक हासिल किए। फाइनल राउंड में उन्होंने धनबाद के Krishna Kumar Saw (1149 रेटिंग) को 39 चालों में हराया। प्रीतम ने सॉ के बिशप को 15वीं चाल में हराया और खेल में दबाव बनाए रखा।
12वीं बार बने चैंपियन (Pritam Singh won Jharkhand Senior Championship)
