दिल्ली पब्लिक स्कूल जम्मू के पूर्व छात्र सोहम कमोत्रा (Soham Kamotra) ने नवंबर से श्रीलंका में आयोजित कॉमनवेल्थ शतरंज चैंपियनशिप 2022 ( Commonwealth Chess Championship 2022 ) में स्वर्ण पदक जीता है। वह अंतिम गेम में दक्षिण अफ्रीका के प्रतियोगी से 9 में से अंकों के साथ नाबाद रहे और प्रतिष्ठित गोल्ड जीतकर प्रथम रैंक हासिल की।
उल्लेखनीय है कि सोहम अबू धाबी में आयोजित चैंपियनशिप में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज मास्टर नॉर्म ( International Chess Master Norm ) पाने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी हैं और जम्मू-कश्मीर के सर्वोच्च श्रेणी के शतरंज खिलाड़ियों में से एक हैं। इस साल की शुरुआत में, सोहम तमिलनाडु के पोलाची में आयोजित राष्ट्रीय अंडर -18 शतरंज चैंपियनशिप में राष्ट्रीय शतरंज चैंपियन के रूप में उभरा।
Commonwealth Chess Championship 2022 जीतने पर स्कूल में खुशी की लहर
