हॉकी विश्वकप के 15वें सीजन का आयोजन 13 जनवरी से शुरू हों इजा रहा है. इस बड़े आयोजन से राज्य के लोग काफी खुश है. वहीं लोग अपने-अपने तरीके से सभी टीमों को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं. इसी क्रम में राज्य के लघु कलाकार सत्य नारायण महाराणा ने दुनिया की सबसे छोटी हॉकी स्टिक बनाने का रिकॉर्ड बनाया है. उनके नाम लघु कलाकृति बनाने के लिए 25 से ज्यादा रिकॉर्ड भी अपने नाम है.
सत्य नारायण महाराणा ने बनाई हॉकी स्टिक की आकृति
रिपोर्ट के अनुसार बता दें कि गंजाम जिले के ब्रह्मपुर के रहने वाले सत्य नारायण महाराणा ने महज 30 मिनट के अंदर ही लकड़ी की दो हॉकी स्टिक बना दी थी. जिन पर नक्काशी और पेंटिंग भी की है. एक हॉकी स्टिक की ऊंचाई पांच मिलीमीटर और चौड़ाई एक मिलीमीटर है. वहीं दूसरी स्टिक की ऊंचाई में एक सेंटीमीटर और चौड़ाई में एक मिलीमीटर है. इतना ही नहीं इस हॉकी स्टिक की लम्बाई किसी मानव आँख से भी कम है.
जैसे ही मीडिया को इसकी खबर मिली सभी उनके पास इसके बारे में जानकारी लेने पहुंचे थे. जिसके बाद उन्होंने कहा कि कलाकार होने के नाते सभी हॉकी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने का उनका तरीका है. उन्होंने आगे कहा कि, ‘दोनों हॉकी स्टिक की साइज़ बहुत ही छोटी है इसलिए मैं उम्मीद करता हूँ कि यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज की जाएगी.
बता दें इससे उड़ीसा के एक कलाकार ने बोतल के अंदर हॉकी वर्ल्ड कप का मिनिएचर भी तैयार है. जिसे भी काफी सराहा गया है. उन्होंने इसे भी काफी लगन से और मेहनत से बनाया था. जिसे लेकर उनकी काफी चर्चा हो रही है. बता दें हॉकी विश्वकप का आगाज 13 जनवरी से होने जा रहा है. जिसमें 16 देशों की टीमें भाग लेने जा रही है. भारत में होने जा रहे इस विश्वकप में उड़ीसा के भुवनेश्वर और राउरकेला में इसका आयोजन किया जाएगा.
