2022 यूएस शतरंज चैंपियनशिप (2022 U.S. Chess Championships) में मंगलवार को हुए सातंवे राउंड के खेल में रणनीति से खेलते हुए शतरंजबाजों ने फूंक फूंक कर चाले चली। इस राउंड में खेलते हुए जीएम फैबियानो कारुआना (GM Fabiano Caruana) ने अपना चौथा गेम जीता। इससे पहले वह इस टूर्नामेंट में तीन गेम जीत चुके थे।
जीएम फैबियानो कारुआना (GM Fabiano Caruana) सातंवे राउंड में जीत हासिल करके जीएम रे रॉबसन (GM Ray Robson) से आगे बने हुए हैं। GM Ray Robson हाल ही में नए चैलेंजर GM बने थे। रे रॉबसन ने टूर्नामेंट में जीएम वेस्ले सो (GM Wesley So) को हराकर उनपर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।
जीएम फैबियानो कारुआना ने अपना चौथा गेम जीता और अपने नवीनतम चैलेंजर जीएम रे रॉबसन से आगे हैं, जिन्होंने जीएम वेस्ले सो पर लगातार दूसरी जीत हासिल की।
